जनादेश/परसा थाना क्षेत्र के पचलख मंदिर के पास डकैती का योजना बना रहे अपराधियों की गुप्त सूचना थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को मिली।गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ पचलख मंदिर पर छापेमारी किया।छापेमारी में सात अपराधी को आर्म्स मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बड़ी घटना होने से रोक कर बड़ी सफलता हासिल किया।गिरफ्तार अपराधियो में भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर निवासी हसमुदिन का पुत्र सहजाद अली, मिया जान का पुत्र सहाबु अली,जलालपुर निवासी स्व कमला भगत का पुत्र दिलीप कुमार,कटसा निवासी दिनेश राय का पुत्र रंजीत कुमार, ढ़ाका उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला निवासी अनिल कुमार का पुत्र अमित कुमार,पटना जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार का पुत्र विष्णु कुमार,गरखा थाना क्षेत्र के कुचाह गांव निवासी होतीलाल राय का पुत्र रामबाबू राय शामिल है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र के पचलख मंदिर पर सात आठ अपराधियों द्वारा किसी बड़ी डकैती का योजन बनाने की गुप्त सूचना मिली । सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।तो घटना स्थल से तीन मोटरसाइकिल के साथ सात अपराधी को गिरफ्तार किया गया।जिसके बाद सभी अपराधियों की तलासी ली गई तो अमित कुमार के पास से एक देशी लोड्डे कटा,दिलीप कुमार के पास से दो जिंदा कारतूस चार मोबाइल तीन मोटरसाइकिल बरामाद किया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी अपराधियों पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया गया।