मतदान केंद्र अध्यक्ष व सचिव के साथ जदयू प्रदेश सचिव ने डुमरी में किया सामीक्षात्मक बैठक

तरैया(27.12.2019):
प्रखण्ड के डुमरी गाँव में शुक्रवार को जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मतदान केंद्र अध्यक्ष और सचिव के साथ जदयू सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया।तरैया प्रखंड के 101 मतदान केंद्र के अध्यक्ष और सचिव के साथ पार्टी के रणनीति और विकास पर चर्चा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तरैया के योगीराज देवरहवा बाबा कॉलेज के मैदान में 28 दिसंबर को आयोजित होने वाला जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। बिहार में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों पर रोक लगाने जैसे कार्यक्रमों से सुबे की जनता नीतीश कुमार की कायल है। कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो सह सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की लोकप्रियता से अति उत्साहित है।प्रदेश तरैया विधान सभा प्रभारी जितनारायन मंडल ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।सम्मेलन में एक भी बूथ अध्यक्ष व सचिव छुटे नहीं इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया।जिला विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल मे बिहार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है।जदयू कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाये।सामीक्षात्मक बैठक का संचालन डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु ने किया।उक्त मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा, तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद माँझी,पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह,चन्देश्वर राम,गणेश रजक,प्रो.ज्वाला प्रसाद,वीरेन्द्र सिंह,सरपंच ललन राम,बृजकिशोर सिंह,पैक्स अध्यक्ष नागेन्द्र राय,सतजोड़ा मुखिया बब्लू सिंह,हीरालाल ठाकुर,भूतनाथ सिंह,सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments