आर एस ए के जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा इकाई की बैठक सम्पन्न
#संजय कुमार पांडेय /छपरा

छपरा :बुधवार को आर एस ए के जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा इकाई की बैठक महाविद्यालय परिसर में संगठन के छात्रा प्रमुख निधि सिंह की अध्यक्षता में हुई ।

बैठक में छात्राओं के समस्या के समाधान हेतु निरंतर संघर्ष जारी रखने पर चर्चा की गई । बैठक में महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष सोनम कुमारी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जिस तरह से शैक्षणिक अराजकता फैलाए हुए है उस को सुदृढ़ करने के लिए संघर्ष ही एक रास्ता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन को स्नातक तृतीय खंड का फॉर्म भरने का डेट बढ़ाना चाहिए और पंजीयन के लिए 2 दिन और समय देना चाहिए क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक प्रथम खंड एवं तृतीय खंड का अंकपत्र सुधार करने में विफल रहा है और छात्र आज भी विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे है । बैंकों में पैसा नहीं है छात्र और छात्राएं बैंक में ATM की दौड़ लगा रही हैं इसलिए फॉर्म भरने का है डेट बढ़ना चाहिए।विश्वद्यालय प्रशासन फार्म भरने के नाम पर महाविद्यालयों में लूट की छूट जो मची है उसे तुरंत रोक लगाएं जो फार्म भरने का निर्धारित शुल्क लेना है वही महाविद्यालय लें विश्वविद्यालय के अधिकतर महाविद्यालय शुल्क से अधिक अवैध पैसे वसूल रहे है इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। संगठन के आगामी आंदोलन ,खेल कैलेंडर संस्कृति कैलेंडर एवं पीएचडी कोर्स में नामांकन हेतु होगा उसमे मजबूती के साथ इस महाविद्यालय के इकाई के कार्यकर्ता शामिल होंगे और निरंतर संघर्ष करेंगे। संगठन को और मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा किया गया बैठक में महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता प्रमुख रुप से नेहा कुमारी, चौधरी सर्दांजलि , कुमारी भारती , गायत्री कुमारी काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, डोली कुमारी , अनिता कुमारी, सुमन कुमारी समेत महाविद्यालय के सभी पदाधिकारी मौजूद थी।