
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- वैशाली समाहरणालय ,हाजीपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बतलाया गया है कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना२०२० के अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से इंटरमीडिएट 2020 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रोत्साहन राशि सीएफएमएस के माध्यम से सीधे छात्राओं के बैंक खाते में भेजा जाना है। वर्ष 2020 में 563 छात्राओं को 84 लाख ₹45000 हजार रुपए की राशि 15000 रूपये की दर से प्रत्येक छात्रा को वितरित किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक छात्रा को अंक प्रमाण -पत्र, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, परिचय पत्र मोबाइल नंबर एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, वैशाली में जमा करना है ताकि प्रोत्साहन राशि छात्राओं के बैंक खाता में सीएफएमएस के माध्यम से भेजा जा सके। दूसरी ओर बिहार विधानसभा 2020 को लेकर जिला पदाधिकारी, वैशाली ,उदिता सिंह के द्वारा जिले के एआरओ एवं इआरओ के साथ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।




Recent Comments