मांझी। रविवार की सुबह मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी तथा पत्रकार अरविंद कुमार शर्मा उम्र 60 वर्ष का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। पिछले एक पखवाड़े से वे बीमार चल रहे थे। स्व शर्मा वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में मांझी से चुनाव लड़ चुके थे। लंबे समय से वे एक पत्रिका में लेखक के तौर पर पत्रकारिता कर रहे थे। मांझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ।