मोतिहारी कुंडवाचैनपुर में 240 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त
अतुल कश्यप की रिपोर्ट कुंडवाचैनपुर, पू.च: सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल कुंडवाचैनपुर के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 349/5 के समीप से गश्ती के दौरान 240 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक कारोबारी को दबोचा है। शराब लाने में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी तुरकौलिया थानाक्षेत्र का रघुनाथपुर निवासी लोहा साह है। उसे पुछताछ के बाद जेल भेज दिया है।




Recent Comments