पटाखों के शोर में दब गयी ट्रेन की आवाज, 150 मीटर तक बिखरे थे क्षत विक्षत शव
दैनिक खोज खबर डेस्क
पंजाब के अमृतसर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से लोग सदमे में है। रावण वध के दौरान पटाखों के शोर में ट्रेन की आवाज नही सुन पाने के कारण 50 से अधिक लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है।

अमृतसर के दशहरा मैदान के निकट जोड़ा बाज़ार रेलवे क्रॉसिंग पर पठानकोट से अमृतसर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन करीब 100 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आ गयी जिसके चपेट में कई लोग आ गए वही दूसरी ट्रेक पर भी एक ट्रेन की बात बताई जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने के कारण घटनास्थल पर करीब 150 मीटर तक क्षत विक्षत शव पड़े थे। हादसे के बाद बेसुध लोग अपने परिजनों को खोज रहे थे। हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गया। एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य मे लगी है।

वहीं इस हृदय विदारक घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है व राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए हैं।




Recent Comments