पटना:नियोजित शिक्षक पर पुलिसिया हमला, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई घायल, अस्पताल में भी किया हंगामा
कार्यालय संवाददाता”दैनिक खोज खबर”पटना:-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे नियोजित शिक्षकों और पुलिस में जमकर झड़प हो गयी। गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करने से रोकने पर नियोजित शिक्षकों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी लाठी चार्ज किया गया।
गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे नियोजित शिक्षकों और पुलिस के बीच गुरुवार को जम कर झड़प हुई।
अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक को शांत करने के लिए पुलिस ने शिक्षकों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।इससे आक्रोशित शिक्षकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, इससे कुछ पुलिसकर्मी को चोट भी आयी है।लेकिन, इसके बाद भी नहीं मानने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। इसमें कई नियोजित शिक्षकों के घायल होने की भी सूचना है।
समान काम के बदले समान वेतन
प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षक समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे।
अपनी इसी मांग को लेकर नियोजित शिक्षक भारी संख्या में गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर पहुंचे थे।प्रदर्शन करते हुए शिक्षक विधान सभा का घेराव करने के लिए निकले थे।विधानसभा सत्र जारी रहने के कारण मौके पर तैनात पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की।लेकिन आक्रोशित शिक्षक इसके लिए तैयार नहीं हुए।पुलिस को जबरन इन लोगों के रोकने पर उग्र शिक्षकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

शिक्षकों का अस्पताल में भी हंगामा
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठी से घायल शिक्षक जब अपना इलाज कराने गर्दनीबाग स्थित अस्पताल पहुंचे तो वहां भी ये लोग हंगामा करने लगे। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन उनका इलाज करने से मना कर रहा है।
घटना की निंदा :-शिक्षको ने घटना की तीखी निंदा की है। शिक्षक याहिया सिद्दीकी,सुबोध कुमार पासवान,मंसूर नदाफ,जवाहर चौधरीब ने कहा कि पटना में समान काम के बदले समान वेतन की माँग के लिये प्रदर्शन कर रहे हमारे प्रारंभिक शिक्षक भाइयों पर नितिश सरकार के द्वारा बर्बतापूर्ण एवं जानलेवा लाठी चार्ज की मधेपुरा शिक्षक घोर निंदा करती है एवं सभी प्रकार के शिक्षकों से अपील करती है कि जाति धर्म से उपर उठकर इस तुगलकी, संवेदनहीन एवं हठधर्मी नितिश सरकार के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता दिखायें।




Recent Comments