जिउतिया पर्व पर मां के साथ स्नान करने गई लड़की डूबी, मातम

एक महिला व दो युवतियों को डूबने से ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन अंजली को नही बचाया जा सका

रघुनाथपुर(सीवान):
वुधवार को जिले के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के आदमपुर घाट पर बुधवार की शाम को जितिया पर्व पर मां के साथ नदी में स्नान करने गई एक 15 वर्षीय लड़की के डूबने की समाचार से चारो तरफ मातम छा गया.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संठी गांव निवासी आनंद साह की 15 वर्षीय पुत्री अपनी मां विमला देवी के साथ सरयू नदी में स्नान करने गई थी.नहाते नहाते अंजली लापता हो गई.काफी खोजबीन के बाद भी अंजली का कही अता पता नही चला।अंजली की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंजली के साथ एक महिला और दो युवतियां भी डूब रही थी जिसे ग्रामीणों द्वारा बचा लिया गया लेकिन अंजली कही दिखी ही नही जिसे बचाया जा सके।उक्त घटना शाम के करीब 5 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही हैं।

जिउतिया पर्व में स्नान करने गई महिला समेत एक बच्चे की डूबने से मौत

लकड़ीनवीगंज(सिवान):
जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में जिउतिया पर्व पर स्नान करने गई महिलाओं में से एक महिला एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डुमरा स्थित पोखरे के पास गांव की कई महिलाएं जिउतिया पर्व पर स्नान करने गई थी तभी अचानक रामचंद्र मांझी का पुत्र सुमित कुमार मांझी(12) पोखरे में डूबने लगा जिसे डूबता देखूं बगल में ही अपमान कर रही सुजाता देवी(55) पत्नी रामचंद्र मांझी उसे बचाने के प्रयास में खुद भी गहरे पानी में जाकर डूब गई जिसके बाद आसपास नहा रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया जब तक वहां अन्य लोग पहुंचे और निकालने का काम शुरू हुआ तब तक देर हो चुकी थी युवकों ने दोनों को पोखरे से निकालने के बाद अब स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जिसमें दोनों को मृत घोषित कर दिया इस खबर को सोनू दोनों मृतकों के घर मातम छा गया और परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे घटना की सूचना पर लकड़ी नवीगंज पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला का पति अक्सर बीमार रहता है और महिला के चार छोटे बच्चे व एक अविवाहित बेटी है वही मृतक बच्चा अपने घर का इकलौता वारिस था जिसके डूब कर मृत्यु हो जाने से उस परिवार का वारिश ही खत्म हो गया।