डोरीगंज। अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा हाईस्कुल के पास बगीचे से स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब जब्त किया है।थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि सुचना पर की गयी छापेमारी मे धनौरा हाईस्कूल के पास बगीचे से 10 लीटर देशी शराब जब्त किया है मौके से धंधेबाज फरार हो गया।फरार धंधेबाज धनौरा निवासी राजीव कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।