
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार दूसरे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बिदुपुर के कई इलाकों में लोगों से मिलकर कुशल-क्षेम जाना।इस दौरान बिदुपुर के आमेर पंचायत के मृतक कारू पासवान के परिजनों से मिलकर पार्टी फंड से एक लाख रुपये की मदद की। साथ ही क्षेत्र के कई दिवंगत लोगों के परिजन से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया।
इसके पहले बिदुपुर जाने के दौरान हाजीपुर से ही तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। गर्दनिया चौक पर प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में मजदूर प्रकोष्ठ के नागेन्द्र राय,कल ही राजद में शामिल हुए राजेश कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद तेजस्वी कंचनापुर स्थित दिवंगत राजकुमार सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजन से मिले और हत्याकांड में पुलिस अनुसंधान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल और सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार से बात की और कांड के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में हाजीपुर में धरना पर भी बैठने की बात कही। अमेर पंचायत के चकइब्राहिम गांव में दिवंगत कारू साह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मालूम हो कि कारू साह का शव गांव के ही आम के बगीचे में फंदा लगा लटका हुआ मिला था और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। तेजस्वी ने इनके परिजन को पार्टी फंड की तरफ से एक लाख रुपये की नगद राशि की मदद की। बिहार में बढते अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाने के आरोप में हाजीपुर में धरना पर बैठने की बात कही।
इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कोरोना काल में आम लोगों की मदद और इस महामारी पर काबू पाने के प्रयास के स्थान पर चुनाव प्रचार में लगे होने का सरकार पर आरोप लगाया। मजदूरों के रोजगार के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी कुछ नहीं करने का आरोप सरकार पर लगाया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री और राजापाकर के राजद विधायक शिवचन्द्र राम, प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश रौशन, जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चन्द्रवंशी, ललन साहू, मिडिया प्रभारी संतोष चौधरी, जगरनाथ यादव, मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत यादव, बिंदुशेखर यादव, नगर अध्यक्ष सुभाष राय, महेश साहनी, राजीव कुमार, नंद कुमार सिंह, विकास कुमार, महेश सहनी, मितुल कुमार, लखीनदर दास, इं. अविनाश कुमार इत्यादि नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments