डोरीगंज/छपरा। सदर प्रखंड के मुसेपुर गांव स्थित बी एन एस एस मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने जेसीबी,श्वसन तंत्र,एटीएम, मिक्सी, पवन चक्की, इनवर्टर,सोलर लाइट,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,डीसी वाटर पंप, हेलिकॉप्टर, हाइड्रोजन वर्निंग गैस, पटना शहर का माॅडल आदि का प्रोजेक्ट बनाकर उसके बारे में संबंधित विशेषज्ञों के सामने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। जिसमें  रक्त संचरण तंत्र की बेहतरीन प्रस्तुति व व्याख्यान के लिए  स्वेच्छा कुमारी व रितिका कुमारी को , नितीश कुमार,शुधांशु व आकाश को जेसीबी मशीन के लिए और प्रिंस कुमार को हाइड्रोजन वर्निंग गैस की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान मिला। वहीं अनुष्का को उत्सर्जन तंत्र , आदित्य कुमार सिंह को पाचन तंत्र ,बबलू व रीषभ कुमार को वाटर पंप की बेहतरीन प्रस्तुति व व्याख्यान के लिए  दूसरा स्थान मिला। वहीं तीसरे स्थान के लिए  अम्ल की गुणवत्ता की प्रस्तुति के लिए आदिति , स्नेहा व सौम्या को पटना माडल के लिए , करिश्मा, प्रिया व निशा को जल संरक्षण,अनमोल, प्रियांशु, रवि, और अमरजीत कुमार को पिसाई मशीन की बेेेेहतरीन 
व्याख्यान व प्रस्तुत करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक सत्यदेव सिंह, हरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, धर्मनाथ सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, मुखिया मुन्ना कुमार, सुरेन्द्र क्षेत्री, अनंत सिंह, जीतेन्द्र कुमार, विमल कुमार सिंह, सनोज कुमार व विद्यालय के शिक्षक समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।