परवेज अख्तर (सिवान)

हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र हथौड़ा चट्टी से दो सौ मीटर दक्षिण सिवान-आंदर मुख्य मार्ग पर बुधवार को सवारी से भरा ऑटो का चक्का अचानक फट गया। इस कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में टेंपो में सवार यात्रियों को तो आंशिक चोटें आईं लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कमर में काफी चोटें आईं थी, स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल चालक की पहचान मड़कन पंचायत के सलोनेपुर निवासी कुदुस बताया जाता है।