
रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा – सिरदला थाना क्षेत्र के जमुआई ग्राम में गया – रजौली पथ एसएच 70 पर एक तेज रफ्तार से आ रही कोयला लदी ट्रक ने 50 वर्षीय अधेड़ क़ो रौंद कर भाग निकला ।

मृतक की पहचान जमुआय गांव निवासी सोमर पंडित के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमर पंडित सड़क किनारे चल रहा था जिसे एक कोयला लदी ट्रक कुचलकर भाग निकला । स्थानीय ग्रामीणों ने सिरदला पुलिस को फोन पर सूचना भी दिया ।उसके बावजूद पुलिस घटना स्थल पर 2 घंटे विलंब से पहुंची जिससे अधेड़ अत्यधिक रक्तस्राव होने क़े कारण सड़क पर हीं तड़प -तड़प कर दम तोड़ दिया ।
वहीं इस घटना से नाराज़ आक्रोशित ग्रमिणो ने इसी बीच गया – रजौली पथ एसएच 70 पथ को जाम कर दिया औऱ विलंब से घटनास्थल पर पुलिस पहुंची पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ।
फिलहाल आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।




Recent Comments