👉सोमवार को होगा छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, स्पोर्ट नामांकन पर कोई ठोस आश्वासन नहीं

👉स्पॉट नामांकन के मामले को राजभवन ले जाएगा एआईएसएफ


परवेज़ अख्तर/सिवान

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) का प्रतिनिधि मंडल आज जयप्रकाश विश्वविद्यालय कुलपति हरिकेश सिंह से मिला, प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से कहां की अभी भी स्नातक प्रथम खंड में लगभग दस हजार सीटें खाली हैं और हजारों छात्र नामांकन से वंचित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से अन्य विश्वविद्यालयों की तरह आॅन द स्पॉट नामांकन लेकर रिक्त सीटों को भरने का अनुरोध किया। कुलपति ने इसपर विचार करने की बात कही,लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। एआईएसएफ ने शीघ्र नामांकन नहीं होने पर मामले को राजभवन ले जाने एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहीं स्नातक के तीनों खंडों के परीक्षाफल में व्यापक गड़बड़ी को दूर करने एवं शीघ्र त्रुटि रहित अंकपत्र विद्यार्थियों को देने का भरोसा कुलपति ने दिलाया।
प्रतिनिधि मंडल से वार्ता में कुलपति हरिकेश सिंह ने विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक माहौल कायम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि ऐलान करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार प्राक प्रशिक्षण केन्द्र चलाती है। सिवान जिले में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए यह केंद्र इंटर कॉलेज में चलता है जबकि उस केंद्र में स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल होते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने इसे सिवान जिला मुख्यालय के किसी अंगीभूत महाविद्यालय में इसे स्थानांतरित करने की मांग की। कुलपति ने इस पर हैरत जताते हुए कहा कि इस केन्द्र को खोलने का उदेश्य हीं परिपूर्ण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ओबीसी छात्रों के लिए डीएवी कॉलेज सिवान में इसे स्थानांतरित करने एवं एससी-एसटी के लिए नया केन्द्र खोलने में अपने स्तर से पहल करने की बात कही।
एआईएसएफ प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के आदेश के बावजूद छात्राओं एवं एससी-एसटी के छात्रों की पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा के आदेश को विवि में नहीं लागू होने कि बात उठाने पर कुलपति ने कहा जुलाई 2015 से उक्त विद्यार्थियों की पीजी तक शिक्षा मुक्त है, अगर किसी कॉलेज में इन विद्यार्थियों से पैसे लिए जाते हैं तो रिपोर्ट करें हम उक्त कॉलेज ऊपर कडी़ कर्रवाई करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल ने गंगा सिंह लाॅ कॉलेज में पठन-पाठन शुरू कराने एवं डीबीएसडी काॅलेज में शैक्षणिक माहौल काम करने की मांग की। जिस पर कुलपति ने विचार करने का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधि मंडल में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार,राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव,एवं सिवान जिला संयोजक शशि कुमार शामिल थे।
Show quoted text