नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्धघाटन

छपरा : बस स्टैंड के समीप NH-19 से केंद्रीय विद्यालय तक की विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का नगर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया.इस दौरान विधायक ने कहा की जिला स्कूल के ग्राउंड में पानी लगने से इस सड़क से आने जाने का रास्ता बिल्कुल बंद हो जाता था फलस्वरूप केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल जाने मे और आम राहगीरों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था.लेकिन इस सड़क के निर्माण से ये कठिनाई अब दूर हो गई.ये एक बहुत ही आवश्यक सड़क थी जब हम नौनिहालों को ही अच्छी सुविधा नहीं देंगे तो इनका विकास रुक जाएगा.
विधायक ने कहा की मेरा शुरू से यही प्रयास है की प्राथिमिकता के आधार पर उन सड़कों का निर्माण करवाया जाए जो अत्यंत ही आवश्यक है और वर्षों से उपेक्षित है.मेरा प्रयास काफी हद तक सफल है और आगे भी जारी रहेगा.
इस दौरान वार्ड पार्षद रमाकांत सिंह,केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिंह,रणजीत सिंह,संजय सिंह,अरविन्द कुमार,मणि प्रसाद सिंह,भूषण कुमार,रामजी पंडित समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.