एसबीआई में रुपया जमा करने कतार में खड़ी महिला से 25 हजार ले भागे चोर,मूकदर्शक बने रहे बैंक के सुरक्षा गार्ड
तरैया(सारण):23.08.2018।
अब बैंक परिसर में भी ग्राहक अपने रुपयों के साथ सुरक्षित नही है।एक ऐसी ही घटना गुरुवार को तरैया एसबीआई में घटित हुई है।शितलपट्टी गाँव निवासी मिश्री साह की पत्नी तीजिया देवी 25 हजार रुपया जमा करने के लिए बैंक के भीतर कतार में खड़ी थी।तभी बगल का एक व्यक्ति उसे झांसे में लेकर कहा कि पैसा ठीक से गिन लीजिए इस पर महिला उससे रुपया गिनवाने लगी और वह बोला कि जमा फॉर्म पर अंगूठा का निशान लगवा लीजिए।इसी बीच चोर रुपये लेकर बैंक से फरार हो गया।और महिला चीखती और चिल्लाती रही।तथा बैंक में तैनाद सुरक्षा गार्ड चोर को पकड़ने के की जगह मूकदर्शक बन घटना को देखते रहे।इस घटना एक दिन पूर्व ही गलिमापुर मिडिल स्कूल के एचएम एसबीआई से 70 हजार रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकल कर अपने बाइक की डिक्की में रख घर जा रहे थे कि उचक्कों ने डिक्की तोड़कर रुपया उड़ा लिया था।लगातार एसबीआई के ग्राहकों के साथ ऐसी घटना होने से एसबीआई के ग्राहक दहसत में है।और बैंक के सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग रहा है।