पीड़ित ने कहा पुलिस जीप नही अज्ञात पिकअप ने मारी ठोकर,एफआईआर दर्ज
तरैया(सारण)।04.10.2018
सड़क दुर्घटना में घायल रामबाग निवासी 27 वर्षीय अजय राम ने कहा कि पुलिस जीप ने उसे ठोकर नही मारी थी।बल्कि एक पिकअप गाड़ी ठोकर मारकर फरार हो गयी।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि पिड़ित का फर्द ब्यान सदर अस्पताल छपरा से आते ही अज्ञात पिकअप चालक पर प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है।ज्ञातव्य हो की बुधवार को घायल के परिजनों ने यह आरोप लगाते हुए तरैया -मढ़ौरा मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था कि पुलिस जीप से ठोकर लगी है।जिस कारण पुलिस एफआईआर दर्ज नही कर रही है।ग्रामीणों को डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह, एसडीओ विनोद कुमार तिवारी और स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।जब गुरुवार को पिड़ित का ब्यान आया तो उसमे पिड़ित ने अज्ञात पिकअप से ठोकर लगने की बात स्वीकार किया है।तथा छपरा पुलिस को यही ब्यान दिया है।जिसके आलोक में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है।




Recent Comments