डॉ. प्रेरणा सिंह ने मढ़ौरा एसडीओ का पदभार किया ग्रहण

मढ़ौरा(सारण)। सोमवार देर शाम को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नया अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह ने एसडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदभार स्थांतरित एसडीओ योगेंद्र कुमार से ली। इस मौके पर मढ़ौरा के स्थांतरित एएसडीओ नलिन प्रताप राणा भी उपस्थित थे। नए एसडीओ के पदभार ग्रहण के मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि सरकार की जनहित की कल्याणकारी योजनाएं जरूतमंद व वंचित व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचे। सामान्य प्रशासन जनता के हितों की सुरक्षा के लिए हमेशा ही तत्पर रहे। मालूम हो कि बिहार राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा डॉ. प्रेरणा सिंह को नया एसडीओ के लिए पदस्थापित किया हैं, वहीं मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार को यहां से स्थांतरित कर कटिहार का जिला पंचायती राज पदाधिकारी बनाया है, जबकि मढ़ौरा में तीन वर्षो से एएसडीओ के पद पर आसीन नलिन प्रताप राणा को पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल का एसडीओ बनाया गया है। नया पदस्थापित एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह मढ़ौरा की पहली महिला एसडीओ बनने की गौरव प्राप्त की है। इसके पहले हाजीपुर में एएसडीओ के पद पर आसीन थी और वहा पर मजबूत प्रशासनिक क्षमता के प्रदर्शन को देख लोग इन्हें लेडी सिंघम के नाम के अलंकरण से नवाजा था।