
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2021 की ऐक्क्षिक विषय की परीक्षा देने के लिए नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा में केवल एक छात्र की ही बुधवार को अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान नगरा के बी.बी. राम +2 स्कूल परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए आया हुआ था।
वहीं परीक्षा केन्द्र पर एक परीक्षार्थी के परीक्षा देने के लिए नगरा के बी.बी. राम +2 स्कूल का पुरा सिस्टम लगा हुआ था। परीक्षा केन्द्र पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक, वीक्षक समेत सभी कर्मी एक परीक्षार्थी से परीक्षा की सभी कोरम पूरा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार तरैया के मैक्डोनाल्ड हाई स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र बी.बी. राम +2 स्कूल बनाया गया है। इस केन्द्र पर मात्र एक ही परीक्षार्थी अर्थशास्त्र की परीक्षा में शामिल हुआ। अकेले परीक्षा देने वाला परीक्षार्थी काफी खुश नजर आ रहा था वहीं ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी अपने आप को आज आराम महसुश कर रहे थें। अर्थशास्त्र विषय का परीक्षा देने वाला विद्यार्थी तरैया प्रखण्ड के देवरिया मैक्डोनाल्ड हाई स्कूल सोनू अली बनाता जाता है।




Recent Comments