सोनपुर —नयागांव पुलिस ने डुमरी बुजुर्ग पंचायत के राघोपुर डुमरी में एक घर पर छापामारी कर देसी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि राघोपुर डुमरी में सुमन कुमार पिता मनोज सिंह के घर पर छापामारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है । मौके पर सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरी ओर हासिलपुर पंचायत के अखिलेश कुमार पिता अशोक राय को शराब के मामले में फरार चल रहा था जिसे उसे गिरफ्तार कर लिया गया । दोनों गिरफ्तार किए गए युवक को मंगलवार के दिन छपरा जेल भेज दिया गया है ।