बिहार विधान परिषद के पूर्व उप सभापति को भातृ शोक

छपरा। बिहार विधान परिषद के पूर्व उप सभापति सह बिहार एथलेटिक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज के छोटे भाई असलम परवेज का देहांत शनिवार को रात 10 बजे हो गया। वे लंबे समय से पक्षाघात से पीड़ित थे। एक माह पूर्व तबीयत अधिक बिगड़ने पर पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वे कोमा में चले गए। चिकित्सकों के घर ले जा कर सेवा और दुआ करने की सलाह पर शनिवार की सुबह उन्हें छपरा लाया गया था। करीमचक स्थित अपने पैतृक निवास होदा मंजिल में उन्होंने अंतिम साँस ली। अपने पीछे वे पत्नी समेत एक पुत्री व दो पुत्र छोड़ गए हैं। देहांत की सूचना पर श्री परवेज के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। जिसमें प्रो एच के वर्मा, जीनत मसीह, प्रो. देवेंद्र, जिलानी मोबिन, मुन्ना मिस्त्री, सुल्तान इदरीसी, डॉ मुअज्जम अज्म, गजेंद्र सिंह, नदीम अख्तर, अनवर आलम, शाहिद जमाल, डॉ शहजाद आलम, सिकंदर, मसूद आलम अंसारी, ददन गिरी, विभूति शर्मा, संजय सिंह, आसिफ खान, मनोरंजन सिंह, ठाकुर संग्राम सिंह समेत भारी मात्रा में राजनीति, खेल, समाजसेवा और प्रेस मीडिया से जुड़े लोग शामिल हैं।