मांझी- लार रोड रेल लाइन को ले बैठक
✍परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के निखती कला निवासी राजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रस्तावित मांझी-लार रोड नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर रघुनाथपुर में बैठक हुई। इसको लेकर आंदोलन करने की बात कही गई। इसकी मांग को लेकर रणनीति बनाई गई। इसको लेकर
गांव-गांव जाकर लोगों को जाकरूक करने का निर्णय लिया गया तथा 15 अगस्त से इस आंदोलन को लेकर धार देने का निर्णय लिया गया।
जनसेवा वाहिनी के सदस्य विक्रांत सिंह ने कहा कि मांझी-लार रोड नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाने की जरूरत है। रघुनाथपुर, सिसवन, दरौली और गुठनी क्षेत्र के लोगों से भी इस रेलखंड को लेकर आवाज उठाने की अपील की गई। बैठक में वीरबहादुर सिंह,
प्रकाश पटेल, मनोज सिंह, कन्हैया सिंह आदि उपस्थित थे।