मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : मुख्यालय दरौली मे चित्रांश परिवार समिति द्वारा गुरुवार को भगवान चित्रगुप्तजी की भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन एवं
शिलान्यास किया गया। भूमिपूजन से पहले चित्रांश परिवार के सभी महिला-पुरुष, बालक-बालिकाएं व क्षेत्र के गणमान्य लोग एकत्र हो गाजेबाजे के साथ दरौली गांव की परिक्रमा किया गया। परिक्रमा के बाद मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे जहां आचार्य पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा भूमि पूजन कराया गया। तत्पश्चात यजमान पारसनाथ प्रसाद द्वारा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, महामाया प्रसाद, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अजय कुमार, अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुरली मनोहर श्रीवास्तव सहित काफी संख्या मे गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments