दरियापुर।स्थानीय थाना में एकत्रित 2 हजार 5 सौ लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार
स्थानीय पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से जप्त शराब का विनष्टीकरण प्रखंड विकाश पदादिकारी जयराम चौरसिया, उपकारी इस्पेक्टर गणेश चंद्रा स्थानीय थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के संयुक्त देख रेख में 25 सौ लीटर अंग्रेजी शराब के बोतलों को गड्ढे में नष्ट कर जमींदोज किया गया।