5 वी बिहार राज्य जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण जिला टीम का चयन 4 अगस्त रविवार को

छपरा : 5 वी बिहार राज्य जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण जिला टीम का चयन 4 अगस्त रविवार को होगा । चयन प्रतियोगिता गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर मशरक के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के क्रीड़ा मैदान में पूर्वाह्न 10 बजे से होगा । उक्त जानकारी जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं दो फोटो लेकर आना होगा। वैसे खिलाड़ी भाग लेंगी जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2000 के बाद होगी। चयनित 13 सदस्यीय खिलाड़ी 15 से 17 अगस्त तक जीरादेई , सीवान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टीम चयनकर्ता राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , रितांजली कुमारी होंगे।