
शिवव्रत ने मतदाताओं का किया आभार ब्यक्त
छपरा(सारण)। सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्यासी प्रो. डा. शिवव्रत सिंह व आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने मतदाताओं का आभार ब्यक्त करते हूए कहा कि आपकी जागरूकता से सारण में लोकतंत्र जीतेगा।
नेताद्वय ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकल्प तलाशी जा रही थी।लोग बदलाव चाह रहे थे।इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।उन्होंने जीत के प्रति आशा ब्यक्त करते हुए कहा कुछेक बूथों को छोड़कर शेष पर शांतिपूर्वक लोगों ने अपने विवेक से मतदान किया है।
मतदाताओं का आभार ब्यक्त करने वाले अन्य लोगो में आम आदमी पार्टी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता तथा मढ़ौरा विधानसभा आप के अध्यक्ष बीरेन्द्र राय भी शामिल है।




Recent Comments