
इसुआपुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के चकहन पंचायत से बीडीसी के पद के विजय सिंह की पत्नी संध्या देवी ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया और पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन से लगता है कि बीडीसी पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना, जनता का हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
बीडीसी प्रत्याशी संध्या देवी ने जैसे ही नामांकन पर्चा दाखिल कर निकली तो उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर व नारा लगाकर समर्थको ने हौसला बढ़ाया। समर्थकों ने संध्या देवी और चकहन पंचायत के जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।




Recent Comments