अमनौर(सारण). प्रखंड क्षेत्र मे कोरोना का संदिग्ध मरीज की खबर मिलने पर स्वास्थ महकमा हरकत में आया और उसके जांच के लिए मरीज को पटना भेज दिया गया।इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के साथ साथ आस पास के गांवों में मिलने पर लोग सजग रहना ही बेहतर समझ रहे है। बताया जा रहा है कि गांव वालों ने इसकी सुचना स्वास्थ्य विभाग को दिया।जिसके बाद प्रशासन सख्ते में आ गया। सुचना मिलते ही मौके पर अमनौर सीओ पर पहुंच स्तिथि से अवगत होते हुए जिलाधिकारी, सारण से बात की जहांकुछ घंटों बाद छपरा से मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस वहां पहुंच संदिग्ध युवक और उसके पिता को रेस्क्यू कर पटना ले गयी। मामला अमनौर प्रखंड के अपहर पंचायत अंतर्गत विशुनपुरा मुसहर टोला का बताया गया है।जो वहां के निवासी भोदा मुसहर का 30 वर्षीय पुत्र ध्रुप मुसहर दिल्ली में मजदूरी का काम करता था जो पिछले दस दिन से बिमार चल रहा था। जो दिल्ली से रविवार को ही अपने घर पहुंचा था।तबीयत खराब होने के कारण वह एक प्राईवेट क्लिनिक में इलाज कराने पहुंचा था जहां वहां के चिकित्सक राकेश कुमार ने उसके बिमारी के लक्षण को देख घबरा गया. और उसे कोरेना का संदिग्ध समझ यह जानकारी अमनौर पीएचसी को दिया. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गये. इधर  इसकी खबर फैलते ही लोगों मे हड़कंप मच गया। देर रात मेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच पुत्र व पिता को को जांच हेतु अपने साथ पटना ले गयी।