
दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने चिमनी मालिक पर चलायी गोली, पीएमसीएच रेफर
अमनौर/सारण: अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बाइक से जा रहे चिमनी मालिक को अज्ञात ने अपराधियों ने गोली मार फरार हुए . जिससे आसपास के लोगों मे दहशत फैल गयी. घटना मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे की घटना बतायी जा रही है. अपराधियों द्वारा गोली लगने के बाद बाइक सवार चिमनी मालिक व थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव निवासी चन्द्रमा राय 50 वर्षीय लहुलुहान हो गये . स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए परसा पीएचसी मे भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने बाइक से
वे मकेर से अपने घर आ रहे थे कि उक्त ग्रामीण सडक के पास एक बाइक पर मुह गमछे से बांधे तीन अज्ञात बदमाशों ने पिछा करते हुए एक गोली मारकर फरार हो गए. जहां गोली लगने से चन्द्रमा राय गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस व मढौरा डीएसपी धीरेंद्र साव मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि घटना के संबंध में जांच पडताल किया जा रहा है. हालांकि अभी गोली मारने का कारणो का अबतक पता नहीं चल पाया है.




Recent Comments