दादी के दाह संस्कार कर गंडक नदी में स्नान कर रहे पोते की डूबने से मौत
परसा (सारण):गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक बारह बर्षीय युवक की मौत हो गया।मृतक युवक बांध बनकेरवा गाँव निवासी अजय कुमार सिंह का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है।घटना के सम्बन्ध में मिली जनकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनकेरवा बांध गाँव में अजय कुमार सिंह की माँ की देहांत होने के बाद दाह संस्कार के लिए परसादी गंडक नदी के किनारे घर परिवार व ग्रामीण के साथ ले गाया गया।जहाँ दाह संस्कार के बाद गंडक नदी में स्नान के दौरान पैर फिसलने से गढे में जाने से मौत हो गई।इस सम्बंध में अजय कुमार सिंह द्वारा गंडक नदी से शव खोजने को लेकर थाना में आवेदन दिया गया।एक ही परिवार से दादी पोता की मौत होने से परिजनों समेत गाँव में कोहराम मच गया है।वही घटना को लेकर गाँव में बिभिन्न प्रकार की चर्चा किया जा रहा है।




Recent Comments