दरियापुर(सारण)।
थाना क्षेत्र के बाडवे गांव से दहेज लोभियों ने दहेज के लिए बहु को घर से निकाला।
बैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के सकलदीप सिंह ने दरियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मैं अपने पुत्री का शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के बाडवे अलीपुर गांव निवासी संजय राय से अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर शादी किया था। शादी के कुछ माह के बाद दमाद संजय राय व उनके परिवार वाले दहेज में चार चक्का गाड़ी व नगद की मांग करने लगे मेरी बच्ची के साथ मारपीट करने लगे। मेरी पुत्री द्वारा जब कहा गया कि मेरे पिता जी ने तो इतना सबकुछ देकर किया शादी किया था अब वे कहा से देंगे जिसपर मेरे दमाद व उनके परिवार वाले मार पीट कर पुत्री को घर से निकाल दिया।
इस सम्बंध में पीड़ित ने दरियापुर थाना में दमाद सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।स्थानीय पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।




Recent Comments