दरवाजे पर खड़ी ट्रक को चोरो ने चुराई

अमनौर। थाना क्षेत्र के ढ़ोलाही गांव में रमेश कुमार के दरवाजे पर खड़ा ट्रक को चोरो ने चोरी कर ली है। जो सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव के बिनोद राय  का बताया जाता है।इस संबंध में ट्रक मालिक ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया। गाड़ी मालिक ने बताया कि BR1GA 8161 गाड़ी को 19 नवंबर को ट्रक चालक रमेश कुमार ने अपने दरवाजे पर  खड़ा कर सोने चला गया । जो उसी रात को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वही इस चोरी की घटना सुन आसपास के लोग भयभीत हैं।