मांझी(सारण)। सोमवार की शाम मांझी थाना क्षेत्र के मटियार के समीप स्थित तिवारी घाट पर नहाने गए दो युवकों की सरयू में डूबने से मौत हो गई। डूबने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने गोताखोर व जाल के सहारे शवों की खोजबीन शुरू कर दी।दिन भर के मशक्कत के बाद देर शाम में बरामद हुआ।। हालाँकि समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका है। डूबने वालों में मटियार गांव निवासी कादिर खान का पुत्र सलमान खान 20 वर्ष तथा उनके रिश्तेदार व सिवान के बखरी गांव निवासी बिकाऊ धुनिया का पुत्र बेचू धुनिया 22 वर्ष बताया जाता है।