तरैया में 18+ उम्र के 220 लोगों ने लिया टीका, 168 टेस्ट में सभी नेगेटिव

तरैया, सारण। प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए टीका केंद्र पर गुरुवार को 18+ के 220 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रामकोला व कन्या मध्य विद्यालय तरैया में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर 18-44 वर्ष वर्ग के 220 लोगों ने की टीका लिया। वही रेफरल अस्पताल में 168 लोगों ने रैपिड एंटीजन किट से कोविड-19 का टेस्ट करवाया। जिसमें सभी के सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए। वहीं 27 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। आगे उन्होंने बताया कि टीका एक्सप्रेस डेवढ़ी पंचायत में पहुंची जहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के 19 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। इसके अलावे अन्य जगह 9 लोगों ने 45+ का टीका लिया। इस प्रकार 45+ के कुल 28 लोगों ने टिका लिया। उन्होंने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जबकि 45+ के लोग नहीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसे निश्चित रूप से सभी को लेना चाहिए। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से उन्होंने आग्रह किया कि वे लोग भी टीका आवश्य लें और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें।