डूमाईगढ़ घाट से विशाल कलश यात्रा निकाली गई

मांझी(सारण) मांझी प्रखंड के कटोखर शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक सह संस्कृतिक कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को डूमाईगढ़ घाट से विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। इससे पहले गायक कलाकार शम्भू यादव के निर्देशन में गायन मण्डली ने चौबीस घण्टे के अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति पर आकर्षक आरती प्रस्तुत की।
आयोजन समिति के प्रमुख प्रभुनाथ सिंह।शिक्षक। ने बताया कि सोमवार की रात द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई है। समारोह का विधिवत उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे।