तेनुआ पंचायत के मुखिया की सड़क दुर्घटना मे हुई असामयिक निधन पर मुखिया संघ ने जताया शोक-:
#परिजनों से मिल दी सांत्वना , हर संभव मदद का दिया भरोसा-;
#””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
दो दिन पूर्व सड़क हादसे के शिकार ईलाज के दौरान मृत सदर के तेनुआ पंचायत के मुखिया दिलीप मांझी के परिजनो से सदर मुखिया संघ के सदस्यो ने मुलाकात की
मुखिया की असामयिक मौत से व्यथित संघ के सदस्यो ने एक मौन शोक सभा का भी आयोजन किया जिसके दौरान दिवंगत मुखिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
सदस्यो ने अकस्मात हादसे के शिकार मुखिया की मौत को पंचायत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया कहा कि इसकी भरपाई कभी नही हो सकती मुखिया दिलीप मांझी एक निहायत ही सरल मिलनसार व सुलझे हुए व्यक्तित्व के स्वामी थे जिसके कारण पंचायत का हर वर्ग उन्हे मुखिया से ज्यादा अपने परिवार का सदस्य मानते थे जिनकी असामयिक मौत से न केवल उनका परिवार और पंचायत बल्कि सदर का हर पंचायत मर्माहत व दुखी है । शोक सभा के पश्चात सदर के वर्तमान बीडीओ रमण सिन्हा के द्वारा भेजे गए एक प्रखंडकर्मी के माध्यम से पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की पत्नी को नकद 20 हजार की राशि प्रदान की गई ।
जिसके साथ ही संघ के सदस्यो ने राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से दी जाने वाली 4 लाख सहायता राशि का भुगतान भी शीघ्र दिलाए जाने का आश्वासन दिया साथ ही संघ की ओर से पंचायतवार एक- एक हजार की राशि सहायता के रूप मे दिए जाने की बात कही ।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह विनोद सिह रघुनाथ सिह बैजनाथ सिह उमेश राय संतोष प्रसाद राजेश्वर चौधरी मुन्ना राय मुन्द्रिका महतो गीता देवी तथा सरिता सिंह समेत विभिन्न पंचायतो के मुखिया प्रतिनिधि शामिल रहे ।