
मृतक मो.मनौवर की प्रोफाइल फोटो
तरैया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की जमीनी विवाद में हत्या,गंभीर रूप से घायल दो पुत्र पीएमसीएच रेफर,आरोपी गिरफ्तार
तरैया(सारण) : थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर गांव मे जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष मो.मनौवर की जमीनी विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है।

हत्या के बाद घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना में मिल रही जानकरी के अनुसार घायल दो पुत्र बिट्टू और रिंकू राजा को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच भेज दिया गया।वारदात के संबंध में बताया जा रहा हैं कि मृतक माधोपुर छोटा गाँव निवासी जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष 52 वर्षीय मो.मनौवर है।जो मुकुन्दपुर गाँव मे अपना खेत देखने गए थे।जहाँ पहले से घात लगाकर बैठे उसी गाँव के सतार मिया और उसके पुत्रो ने लोहे की रड से सिर पर मारकर हत्या कर दिया।आरोपी सतार मिया को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।




Recent Comments