तरैया, सारण। तरैया क्षेत्र में पिछले दिनों के मुकाबले अब टीका लेने वाले लोगों का संख्या बढ़ते जा रहा है। रेफरल अस्पताल तरैया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी एवं स्वास्थ्य कर्मियों तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे लगातार जागरूक अभियान का असर अब दिखने लगा है। पिछले दो सप्ताह के अंदर वैक्सिन लेने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब लोगों के बीच फैली अफवाहों से पर्दा हटने लगा है और लोग निर्भक होकर टीका लगवा रहे हैं। जिसका उदाहरण है कि अब टीका केंद्र पर लोगों के उपस्थित के मुकाबले वैक्सीन कम पड़ जा रहे है। तरैया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर काफी जागरूकता चलाया गया जिसका असर अब दिखने लगा है। सोमवार को सुबह से ही निर्धारित टीका स्थल आदर्श मध्य विद्यालय तरैया एवं मध्य विद्यालय तरैया कन्या में लोग टीका लेने के लिए कतारबद्ध खड़े रहे, लोगों की उपस्थिति के अनुसार वैक्सीन कम पड़ जा रहा है। फिर भी उक्त दोनों केंद्रों पर 45+ और 18+ दोनों वर्ग के चार सौ लोगों को कोविड-19 का टीका लगया गया। उन्होंने आग्रह किया कि क्षेत्र के सभी लोग आवश्यक रूप से टीका लगवाये एवं अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इधर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल तरैया में सोमवार को 90 लोगों का कोविड-19 जांच रैपिड एंटीजन कीट से किया गया, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं 45 लोगों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। उन्होंने कहा कि संक्रमण का ग्राफ गिरा हुआ है फिर भी लोगों को लापरवाह होने की जरूरत नहीं है। लोगों को अभी भी भीड़ भार वाले जगह से बचना होगा तथा चेहरे पर फेस मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- छपरा में तीन दिवसीय भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ, लोक संस्कृति को मिल रही नई पहचान
- छपरा: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, विधायक छोटी कुमारी ने दी हवन में आहुति
- डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया, कोसोवो और FIDE समेत कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- देशी कट्टा और बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- छपरा में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, 150 वर्ष पूर्ण होने पर 1500 से अधिक लोगों ने लिया सामूहिक गायन में हिस्सा
- ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा सड़क की जर्जर स्थिति पर विधायक ने जताई नाराजगी, दिए त्वरित मरम्मती के निर्देश
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
Recent Comments