
जांच करते सीईओ तरैया
तरैया सीओ ने दुकानों में की छापेमारी,20 दुकान से पॉलीथिन बरामद, 5600 रुपये लगा जुर्माना
धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण) :
गुटखा और पॉलीथिन के उपयोग पर बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बाद भी बाजारों में धड़ल्ले से इसका उपयोग हो रहा है।जिसको लेकर सीओ वीरेन्द्र मोहन ने प्रखण्ड के तरैया,पोखरेरा और पचरौर बाजार के दो दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी किया।जिसमें 20 दुकानों से पॉलीथिन एवं कुछ दुकानों से गुटखा बरामद किया गया।जिन्हें 5600 रुपये जुर्माना लगाया गया।तरैया के साहेब स्वीट हाउस,जयगुरुदेव भोला स्वीट हाउस,सागर स्वीट हाउस,सोनू फल भंडार, साहेब पान दुकान एवं शहाबुदीन जेनरल स्टोर के दुकानदार को 500-500 रुपये जुर्माना लगाया गया।पलक इलेक्ट्रिक एवं सूरज स्वीट हाउस को 200-200 रुपये तथा कमलावती देवी सब्जी दुकान एवं मिश्री साह को 100-100 रुपये जुर्माना लगाया गया।पोखरेरा बाज़ार पर रामप्रवेश गुटखा दुकान के दुकानदार को 200 ,बच्चा कुमार फल दुकान एवं निरंजन कुमार को 100-100 रुपया जुर्माना लगाया गया।पचरौर बाजार पर रंजन चौरसिया किराना दुकान से 300,फल दुकानदार से 500,बिजली महतो फल दुकान एवं लालजी महतो फल दुकान से 200-200 तथा धर्मेन्द्र सिंह फल दुकान एवं सूरज पान दुकान पचरौर से 100-100 रुपये जुर्माना वसूला गया।सीओ वीरेन्द्र मोहन ने बताया दो दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की गयी जिसमें 20 दुकानों से पॉलीथिन पकड़े गए जिसके आलोक में 5600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।उक्त मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम,अंचल नाजिर रोहित कुमार व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments