तरैया थाने में विनष्ट किया गया 1725 लीटर देशी दारू
तरैया(सारण):22.09.2018।
शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 1725 लीटर अवैध देशी दारू विनष्ट किया गया।मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ विरेन्द्र मोहन और मध निषेद विभाग के एसआई मिथलेश वर्मा के मौजूदगी में चौकीदारों ने देशी स्प्रिट के ड्राम गढ़े में गिराकर नष्ट किया गया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में छापेमारी के क्रम में विभिन्न कांडो में कुल 1725 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया गया था।जिसे गढ्ढ़े में गिराकर मिट्टी में मिलाकर विनष्ट कर दिया गया।




Recent Comments