एकमा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत
संवाददाता, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर हुवे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। यह दुर्घटना पेट्रोल पम्प के निकट की बताई जाती है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक की टक्कर में दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर ग्राम निवासी साहेब राय की मृत्यु हो गयी है जबकि कृष्णा राय घायल हैं।
एकमा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात ही यह सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमे इलाज के दौरान साहेब राय की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है।

वही दूसरे बाइक पर सवार लोगो के बारे में कोई जानकारी नही मिल सकी है। बाती रात करीब 11 बजे के निकट यह हादसा हुआ था जिसमे एक व्यक्ति की मौत हुई है।