मधेपुरा:सड़क निर्माण को मुखर हुए ग्रामीण
✍प्रणव वर्मा”दैनिक खोज खबर”मुरलीगंज(मधेपुरा):मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 09 में सड़क निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विदित है कि वार्ड संख्या 09 के दक्षिणी छोर पर छोटी नहर शाखा के उपर सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। संबंधित सड़क 2 मुख्य सड़कों के मध्य स्थित है जिसमें एक पूर्व की ओर एस०एच० 91 और दूसरे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी है।
वर्तमान समय में ग्रामीणों को सड़क के अभाव में आवागमन हेतु दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ता है जिससे काफी कठिनाई एवं लंबी दूरी का सामना करना पड़ता है । उक्त मार्ग का निर्माण वार्ड संख्या 11 के अरुण कुमार यादव के घर से वार्ड संख्या 09 के सचेन साह के दुकान तक , मुरलीगंज सिंचाई विभाग के अधीन मुख्य नहर शाखा के उपशाखा ( छोटी नहर ) के उपर तकरीबन 500 मीटर पर होना है । इस बाबत वार्ड सदस्य मो० तस्लीम के द्वारा मुखिया, पंचायत सेवक एवं अन्य संबंधित जनप्रतिनिधियों को आमसभा में एवं अन्य माध्यमों से अवगत कराया गया लेकिन मामले पर सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया गया।
इस मार्ग होकर दुपहिया वाहनों को भी आने-जाने में काफी कठिनाई होती है जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है और अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है । कार्य अतिशीघ्र नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी गई है । जनहित में जारी इस आंदोलन के अगुवाई वार्ड संख्या 09 के वार्ड सदस्य मो० तस्लीम, वार्ड संख्या 08 के वार्ड सदस्य सुजित कुमार कर रहे हैं।
इस कार्य हेतु जन जागरुकता संकल्प समुदाय में अभय यादव , शिक्षक सह समाजसेवी विवेक यादव रंजीत ठाकुर , संतोष यादव, संजय कुमार, जीवन कुमार, मो० अफजल, पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार आर्य, मनोज मंडल, उपेन्द्र साह उर्फ मनिष आदि मौजूद थे।




Recent Comments