
डीजल और बिजली के अभाव में तीन दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप
#परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन ( सीवान ) :- नौतन प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएसएनएल टावरों में डीजल उपलब्ध नहीं होने तथा विद्युत सेवा बाधित होने से पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल की सारी सेवाएं ठप हो गई हैं, जिसको लेकर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के हसुआ में विगत तीन दिनों से विद्युत सेवा बाधित है । इसके अलावा हसुआ और नौतन में बीएसएनएल के टावर में डीजल भी उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते विगत तीन दिनों से बीएसएनएल की सारी सेवाएं बंद हो गई हैं । इस संबंध में नौतन के बीएसएनएल टावर ऑपरेटर ने बताया कि विगत कुछ दिनों से टावर में डीजल नहीं आ रहा है, जिसके कारण जब बिजली रहती है तो टावर चलता है, अन्यथा बंद रहता है । वहीं बीएसएनएलकी सेवाएं बंद होने के कारण सभी उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है ।




Recent Comments