ठनका गिरने से घास काट रही एक महिला की मौत

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सरन) : क्षेत्र के सिरमी चवँर में धान की सोहनी कर रही एक महिला के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली ( ठनका )गिर पड़ा।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।मृतिका सिरमी गाँव निवासी श्री भगवान महतो की पत्नी सोनिया देवी है।जो चवँर में धान के खेत में घास काट रही थी।तभी हल्की बारिश आयी बिजली गर्जन शुरू हुआ और ठनका गिर गया।जिसके चपेट में महिला आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।