इसुआपुर में गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने काटा बवाल

✍️रजनीश/रंजन/इसुआपुर (सारण) : प्रखण्ड के श्वेता भारत गैस ग्रामीण वितरक केन्द्र में गैस की भारी किल्लत की वजह से उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बवाल काटा । वहीं छपरा-महमदपुर मुख्य सड़क को घंटों जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया । उपभोक्ता गौतम सिंह, पुजा कुमारी,सुरेश साह, अभिमन्यु सिंह,रीना देवी, ज़ाकिर अंसारी, शैलेन्द्र राम,धनु राम,करमुलाह अंसारी,अवध राम, सुरेन्द्र मांझी व अन्य का कहना था कि उन्हें गैस की घोर किल्लत से जूझना पड़ रहा है । गैस का रसीद कटाने के लिए उन्हें घंटों धूप में लाईन लगाकर खड़ा रहना पड़ता है । बावजूद उनका रसीद नहीं कट पाता है । कार्यालय कर्मी गैस की कमी का हवाला देकर अगले दिन आने को कहते है । लेकिन यह क्रम रोज बना रहता है । जिससे उन्हें एक गैस सिलेंडर पाने के लिए आठ से दस दिनों तक चक्कर काटना पड़ता है । कभी-कभार तो इतनी परेशानियों के बाद भी गैस मिलने की गारंटी नहीं रहती । खासकर बरसात के इस मौसम में चूल्हा उपवास की समस्या से भी जूझना पड़ता है । सड़क जाम कर रहे आक्रोशित उपभोक्ता डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे । जहां इसुआपुर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया । विदित हो कि दो-तीन दिन पूर्व भी गैस की समस्या से अजिज उपभोक्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी किया था । जिसके बाद कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशानी नही होने का अस्वाशन दिया गया ।लेकिन उपभोक्ताओं के समस्याओं में कोई सुधार नही आया ।जिससे आजिज आकर उपभोक्ताओं ने घण्टो सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया ।