परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. लखनऊ से बरौनी को जाने वाली 15204 एक्सप्रेस से चोरों ने एक रेल यात्री का पिट्ठू बैग चोरी कर लिया. मैरवा थाने के छुटकी बभनौली निवासी राम ब्रिज का पुत्र अमित कुमार ने जीआरपी थाने को आवेदन देकर बताया है कि गोरखपुर से मैरवा आने के क्रम में चोरों ने उसकी बैग की चोरी कर ली है. जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने इस संबंध में एफआईआरदर्ज कर भटनी जीआरपी थाने को भेज दिया है.