मांझी। विधान सभा सूचना की अधिसूचना जारी होने के बाद व अचार संहिता लागू हो जाने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने करीब एक माह से जारी अपनी अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। 26 सितंबर से सभी सेविका व सहायिकाएं अपने कार्य पर लौट आई। उक्त जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना मांझी संघ की अध्यक्षा कुमारी सुषमा ने बताया कि कार्य के अनुरूप सम्मान जनक मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं विगत 31 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थी।