छपरा। जिलाधिकारी के द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ विडियोकॉफेंसिंग कर निदेष दिया गया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण में तेजी लायी जाय और प्रतिदिन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक पंचायत से कम से कम तीस लोगों का टीकाकरण करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पहली बार प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जोड़ा गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिदिन संध्या में एमओआईसी के साथ बैठक कर समीक्षा करें और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने अधीनस्थ प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों, पर्यवेक्षक, बीएचएम, जीविका दीदी, विकास मित्र, आशा को लगाये और टीकाकरण के अभियान को गति दें। जिलाधिकारी के द्वारा प्रतिदिन पंद्रह हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन सुबह 10ः00 बजे विडियोकॉफेंसिंग कर मैं स्वयं समीक्षा करुॅगा जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी, डीपीएम जीविका, वीएचएम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सारण जिला में भी विगत कुछ दिनां से कोविड के पॉजीटिव मामलें बढ़ रहे है। अभी होली का त्योहार है जिसमें बाहर से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अभी नौ मामलें एक्टीव है जिसमें आठ बाहर से आये लोगों में है। जिलाधिकारी के द्वारा बाहर से आये लोगों का कोरोना जाँच करा लेने का निदेष दिया गया। एकमा, नगरा और लहलादपुर प्रखंड में टीकाकरण की अच्छी उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने वहाँ की सराहना की, वहीं मषरख, गड़खा, दिघवारा, दरियापुर, सोनपुर और मढ़ौरा में लक्ष्य के अनुरुप टीकाकरण नही कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी और 31 मार्च तक लक्ष्य प्राप्त कर लेने का निदेष दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 31 मार्च तक पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का कार्य करा लेने का निर्देश दिया गया। सहायक निदेषक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गंगाकांत ठाकुर के द्वारा बताया गया कि जिला में 285396 पेंशनधारियां का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना था जिसमें 154300 का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य किया जा चुका है जबकी लगभग 131000 का अभी भी प्रमाणीकरण लंबित है।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- पूर्व के विवाद को लेकर मुखिया पुत्र पर युवकों ने की फायरिंग,एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद
- मारपीट मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- मढ़ौरा के अमर सिंह जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
Categories

Recent Comments