डोरीगंज। अवतार नगर मे वाहन चेकिंग के क्रम मे स्थानीय पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेज़ी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम मे एक बाइक पर ले जा रहे 375 एमएल की 12 बोतल अंग्रेज़ी शराब के साथ धंधेबाज मुफ्फसील थाना क्षेत्र के लवकुशपुर  निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।धंधेबाज सीतलपुर से बाइक से शराब के साथ घर जा रहा था।
-/–